चुर्क मोड स्थित सर्किट हाऊस में गीत कस्तूरी साहित्यिक संस्था की ओर से शिक्षिकाओं को सम्मानित कर?
- फोटो : SONBHADRA
सर्किट हाउस रॉबर्ट्सगंज में गीत कस्तूरी हिंदी संस्थान की ओर से रविवार को हिंदी पखवाड़ा के तहत सम्मान समारोह व गोष्ठी हुई। अध्यक्षता मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि श्यामाचरण पांडेय रहे। गीत कस्तूरी साहित्यिक संस्थान ने मऊ की संस्था अंतर्नाद को सम्मानित किया।
अंतर्नाद के संस्थापक कवि ने ‘कोई दर्द छू रहा है दिल के करीब आके...’ सुनाया। अमरनाथ अजेय, अशोक तिवारी, मेघ विजयगढ़ी, राकेश शरण मिश्र, प्रभात सिंह चंदेल, लखन राम जंगली, अब्दुल हई, जयश्री रॉय, विजय विनीत सहित अन्य कवियों ने विभिन्न रसों में काव्यपाठ किया।
गीत कस्तूरी संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए विंध्य कन्या महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. अंजली विक्रम सिंह, आर्यन एकेडमी की प्रधानाचार्य चित्रा जालान व युग शांति की प्रधानाचार्य संगीता श्रीवास्तव को सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व विधायक तीरथ राज, अमरनाथ सिंह, अरुण सिंह, मनीष सिंह, संतोष पांडे, संदीप चंदेल, राजेश अग्रहरि आदि रहे। संचालन डॉ. रचना तिवारी ने किया।