फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने जिला अस्पताल से किया पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
जिला संयुक्त चिकित्सालय में बच्चो को पल्स पोलियो खुराक पिलाकर शुभारंभ करते डीएम चंद्र विजय सिंह - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
डीएम चंद्र विजय सिंह ने रविवार को पल्स पोलियो महाभियान का शुभारंभ किया। जिला संयुक्त अस्पताल में नौनिहाल को दवा की दो बूंद पिलाई। सभी अभिभावकों से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की।
विज्ञापन

उद्घाटन अवसर पर डीएम ने कहा कि जिले में 23 सितंबर तक सघन पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उन्हें दवा की खुराक अवश्य दिलाएं। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी पूरी सजगता के साथ दायित्वों को पूरा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरएस ठाकुर, सीएमएस डॉ. के. कुमार, डॉ. दयाशंकर आदि मौजूद रहे।
केकराही: करमा के ग्राम पंचायत ऐलाही में बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई। ऐलाही प्राथमिक विद्यालय पर कार्यक्रम का शुभारंम्भ ग्राम प्रधान अनिल यादव ने किया। उपकेंद्र पर तैनात एएनएम सरोज यादव ने बताया कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों के लिए पोलियो खुराक दी जा रही है। पहले दिन कुल 91 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें