अबकी बार विधानसभा चुनाव में भाग्य आजमाने वाले किसी निर्दल उम्मीदवार को हेलीकॉप्टर तो किसी को चूड़ियां मिलेंगी। कूड़ेदान पर भी मदतान हो सकता है। चौंकिए मत! कूड़ादान कोई चुनावी एजेंडा नहीं बल्कि निर्दलियों के लिए बनाया गया चुनाव चिह्न है। चुनाव आयोग ने निर्दल प्रत्याशियों के लिए 197 चुनाव चिह्न तैयार किए हैं। हर निर्दल प्रत्याशी को नामांकन के समय तीन चिह्न का विकल्प देना होगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल का कहना है कि निर्दल प्रत्याशियों के लिए 197 चुनाव निशान निर्धारित हैं। इनमें से नामांकन के समय तीन विकल्प देकर वे अपने लिए चिह्न आवंटन की अपील कर सकते हैं। निर्दल प्रत्याशियों की तरफ से दिए गए चिह्न को सुविधानुसार आवंटित किया जाएगा। निर्दल उम्मीदवारों के लिए कई चुनाव चिह्न हैं, जैसे फूलगोभी, सीसीटीवी कैमरा, जंजीर, चक्की, चपाती रोलर, चप्पलें, शतरंज बोर्ड, चिमनी, चिमटी, कोट, हारमोनियम, टोपी, हेडफोन, हेलीकॉप्टर, हेलमेट, हॉकी और बाल। इसके अलावा रेत घड़ी, आइसक्रीम, पानी गरम करने की रॉड, प्रेस, कटहल, केतली, किचन सिंक, भंडी, एसी, आलमारी, सेब, ऑटो रिक्शा, बेबी वॉकर, गुब्बारा, चूड़ियां, फलों से युक्त टोकरी, बल्ला, बैटरी टॉर्च, मोतियों का हार, बेल्ट, बेंच, साइकिल पंप, दूरबीन, बिस्किट, ब्लैक बोर्ड जैसे चुनाव चिह्न तय किए हैं।
निर्दल प्रत्याशी बक्शा, ब्रेड, ब्रेड टोस्टर, ईंटें, ब्रीफकेस, ब्रश, बाल्टी, केक, कैलकुलेटर, कैमरा, कैन, शिमला मिर्च, कारपेट, कैरमबोर्ड, लेडीज पर्स, लैपटॉप, कुंडी, लेटर बाक्स, लाइटर, लूडो, लंच बाक्स, तुरहा बजाता आदमी, चारपाई, क्रेन, घन, कप और प्लेट, कटिंग प्लायर, हीरा, डीजल पंप, डिश एंटीना, द्वार घंटी, ड्रिल मशीन, डंबल, कान की बालियां, बिजली के खंभे को भी अपना चुनाव चिह्न बना सकता है। इसके अलावा नूडल्स कटोरा, कड़ाही, पैंट, मूंगफली, नाशपाती, मटर, पेन ड्राइव, कलम की निब सात किरणों के साथ, पेन स्टैंड, पेंसिल डिब्बा, नारियल फार्म, कलर ट्रे, कंप्यूटर और कंप्यूटर माउस को भी चुनाव चिह्न में शामिल किया गया है।