फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस्थापितों की मूलभूत समस्याओं का हो समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने परियोजना क्षेत्रों के विस्थापितों और आदिवासियों की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अनपरा, ओबरा, शक्तिनगर में स्थापित कोल व ताप परियोजनाओं में कार्यरत कार्मिकों, विस्थापितों और आदिवासियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

पांच सूत्री ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बेहतर चिकित्सकीय सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सक के साथ सुपर स्पेशिएलिटी चिकित्सालय का निर्माण, समस्त आदिवासी और विस्थापितों को एनटीपीसी की तर्ज पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति, गांवों में सीएसआर से स्ट्रीट लाइट, राजकीय इंटर कॉलेजों की स्थापना, एनजीओ की कार्य क्षमता पर नजर रखने के साथ ही उसकी मॉनिटरिंग भी की जाए। इसके साथ ही ट्रेनों के जल्द संचालन के मुद्दों पर विशेष ध्यान आकर्षित कराकर कार्यों को कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें