फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पानी में फंसे कर्मी का जवानों ने रेस्क्यू किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर पावर प्रोजेक्ट के पंप हाउस में आई खराबी को ठीक करने नीचे उतरा संविदा कर्मी पानी के बहाव में फंस गया। सीआईएसएफ के फायर विंग जवानों को रेस्क्यू करना पड़ा तब कर्मचारी की जान बची।
विज्ञापन

कर्मी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पावर प्रोजेक्ट को संचालित करने के लिए पानी रिहंद जलाशय से लिफ्ट किया जाता है। इसके लिए उच्च क्षमता का पंप हाउस बनाया गया है।
इसी पंप हाउस के पंप मोटर में आई खराबी को ठीक करने के लिए रामप्रसाद घोष (42) पानी के अंदर उतरा लेकिन तेज बहाव के चलते फंस गया। कर्मी के रेस्क्यू के लिए सीआईएसएफ फायर विंग की टीम एवं गोताखोर घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद कर्मचारी को सकुशल निकाल लाए। रेस्क्यू के दौरान इस मौके पर सीआईएसएफ फायर विंग के असिस्टेंट कमांडेंट फायर तरुण दत्ता, आसूचना इंचार्ज अजय गिरी व पावर प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें