पुलिस लाइंस चुर्क में तैनात सिपाही की घर में अचानक गिरने के बाद बुधवार को मौत हो गई। सिपाही संजय सिंह नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर-1 में किराये का मकान लेकर रहते थे।
मकान मालिक ने बताया कि संजय मंगलवार की रात 10 बजे जब अपने रूम पर आए तो अचानक गिर गए। घटना की जानकारी दूसरे किरायेदार ने दी। जिसके बाद मकान मालिक ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी।
जिसके बाद एम्बुलेंस से सिपाही को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर चुर्क चौकी पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया।
मृतक संजय सिंह गाजीपुर के थाना सैदपुर के रहने वाले थे। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि सिपाही के सिर में गंभीर चोट लगी थी। इसी कारण मौत होने का अंदेशा है।