फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाला और अनपरा में भी होगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की नवगठित नगर पंचायत अनपरा और डाला में जल्द ही डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कराया जाएगा। वाहनों के जरिए घर-घर जाकर सफाईकर्मी कूड़ा उठान करेंगे। इसके लिए दोनों नगर पंचायतों में वाहनों की खरीदारी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वाहन मिलने पर दोनों निकाय में साफ - सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन

शासन की तरफ से वर्ष 2020 में अनपरा और डाला को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। चोपन नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को डाला और दुद्धी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को अनपरा का भी प्रभार सौंपा गया है। दोनों निकाय में सफाईकर्मियों की तैनाती करते हुए नगर में साफ-सफाई कराई जा रही है। अभी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू नहीं हो सका है। नगर को स्वच्छ एवं साफ रखने के लिए नगरीय स्वच्छता मिशन के तहत दोनों निकाय को वाहन दिए जाएंगे। अनपरा नगर पंचायत के लिए 14 वाहन (टीपर) और डाला नगर पंचायत के लिए दो वाहन (टीपर) खरीदा जाएगा।दोनों निकाय में वाहन मिलने पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें