फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब! जमीन के पैसे भी ले लिए और मुकदमा भी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
साहब! पति की मौत के बाद जो रुपये मिले थे, उससे एक व्यक्ति से एक बिस्वा जमीन लिया। जमीन का पूरा दाम देने के बाद भी जमीन बेचने वाला भूमि पर काम नहीं करने दे रहा। उसने फर्जी मुकदमा भी लिखवा दिया है। यह फरियाद निराश्रित स्नेहलता पांडेय ने शनिवार को सदर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में सुनवाई कर रहे एसपी अमरेंद्र सिंह से लगाई। उन्होंने राजस्व कर्मियों को पीड़िता की भूमि की नापी करने और कोतवाल को निष्पक्ष ढंग से विवेचना कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पुलिस और भूमि विवाद से जुड़े मामलों के समाधान के लिए शनिवार को जिले के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें पुलिस व प्रशासन के अफसरों ने पीड़ितों की शिकायतें सुनी। सदर कोतवाली में सुनवाई कर रहे एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह से राबट्र्सगंज के चंडी होटल के समीप रहने वाली निराश्रित स्नेहलता ने मदद की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि विचपई निवासी एक व्यक्ति से एक बिस्वा जमीन क्रय की है। जमीन का पूरा दाम दे चुकी है, लेकिन विक्रय करने वाले व्यक्ति ने रुपये न देने का आरोप लगाते हुए फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया है। वहीं दुद्वी कोतवाली क्षेत्र के फूलवार गांव निवासी विनय श्रीवास्तव ने कुछ लोगों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया उनके जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। तरावा गांव निवासी धर्मावती ने भी कुछ लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत की। सुनवाई के दौरान एसपी के समक्ष 12 मामले पहुंचे, जिसमें दस राजरूव और दो पुलिस से संबंधित थे। एसपी ने पुलिस और राजस्व कर्मियों को निष्पक्ष ढंग से प्रकरणों की जांच करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चोपन में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह के अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ। इस दौरान तीन राजस्व से जुड़े मामले पहुंचे, लेकिन मौके पर एक भी निस्तारित नहीं हो सके। बीजपुर थाना परिसर में थानाध्यक्ष भैया एसपी सिंह के समक्ष भूमि संबंधित दो माम पहुंचे। क्षेत्रीय लेखपाल मनोज कनोजिया, अमरजीत सिंह, विजय कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें