सोनभद्र। जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं सोमवार को अलग अलग स्थानों पर सरोवरों में विसर्जित की गईं। पंडाल में विधिवत पूजन अर्चन के बाद श्रद्धालुओं ने मां से क्षमा याचना की और उन्हें विदाई दी। इसके बाद श्रद्धालु नाचते गाते, गुलाल उड़ाते प्रतिमाएं ट्रैक्टर-ट्रालियों पर ले गए और विभिन्न सरोवरों में विसर्जन किया।
राबट्सगंज नगर के न्यू कॉलोनी में स्थापित जय अंबे महोत्सव दुर्गा पंडाल के तत्वाधान में सोमवार को गाजे बाजे के साथ मूर्ति विसर्जन किया गया। संरक्षक राकेश कुमार की अगुवाई में शांतिपूर्ण ढंग से प्रतिमा विसर्जित की गई। कमेटी के अध्यक्ष महेश मिश्रा ने बताया कि गाइडलाइन का पालन करते हुए दुर्गा प्रतिमा विसर्जित किया जा रहा है। इस मौके पर अजीत सिंह ,संदीप पांडेय, अंकित सिंह राठौड़, अजय गुप्ता सौरभ चतुर्वेदी आदि शामिल रहे।
घोरावल: नगर में स्थापित मां दुर्गा, श्रीगणेश भगवान, माता सरस्वती एवं भगवान कार्तिकेय की प्रतिमा सोमवार को नगर के हरिहवा तालाब में विसर्जन किया गया। श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं को लेकर मेन तिराहा, शिवद्वार मार्ग, राबट्सज्गंज मार्ग, पुरानी बाजार, मुक्खा तिराहे पर भ्रमण करते हुए देर शाम हरिहवा तालाब पहुंचे। यहां सभी मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था रही। वहीं ग्रामीण इलाकों में मधका, नौगढ़वा, बर्दिया, धुरकरी, कोरट, पेढ़, खड़देउर, ढोलो, इमलीपोख, सोतिल, करसोता, हिरनखुड़ आदि स्थानों पर माता दुर्गा एवं अन्य मूर्तियों का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, अशोक अग्रहरि, राकेश कुमार, काजू अग्रहरि, रमेश पांडेय, अरुण कुमार पांडेय,लावकुश केशरी आदि मौजूद रहे।
बभनी: क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं को तालाबों में विसर्जित किया गया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। हरिशंकर मंदिर असनहर,शिव मंदिर बभनी, जूनियर हाईस्कूल असनहर के परिसर में रखी मूर्ति का विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन में अमरदेव पांडेय, सूर्यकांत, मेहींलाल, मुकेश कुमार, नरेश कुमार, भोला कश्यप, गोपाल कश्यप, रामलल्लू दुबे आदि रहे।
दुद्घी: कस्बे में चार स्थानों पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं शिवाजी तालाब में विसर्जित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस फोर्स तैनात रही। सलखन: क्षेत्र के मारकुंडी, सलखन, महुआंव कला में स्थापित दुर्गा प्रतिमाएं बलुई बंधी में विसर्जित की गईं। इसमें प्रधान मारकुंडी श्रवण कुमार गुप्ता, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, संजय चौबे, सुरेश गुप्ता ज्ञान चन्द्र अग्रहरी, कल्लू अग्रहरी सरदार दीपक राना, गौतम, भोला जायसवाल आदि रहे।