फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्योरपुर हवाई पट्टी के पास एक अवैध निर्माण हटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अपर जिलाधिकारी/सचिव साडा योगेंद्र बहादुर सिंह ने चेतावनी दी है कि साडा क्षेत्र में बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए भवन निर्माण कराने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मानचित्र स्वीकृत हुए बगैर निर्माण होने पर भवन ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति ने हवाई पट्टी रोड म्योरपुर में बगैर अनुमति के करीब छह मीटर व 16 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में दो मंजिला मकान का निर्माण करा लिया है। निर्माण नक्शा स्वीकृत कराए बगैर किया गया था। इसके बदले संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस पर सुनवाई की गई। सुनवाई के बाद संबंधित व्यक्ति को निर्माण खुद हटा लेने की हिदायत दी गई थी। एडीएम ने बताया कि संबंधित व्यक्ति ने निर्माण स्वयं हटा लिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि नक्शा स्वीकृत कराए बगैर निर्माण होने पर उसे ध्वस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें