राबर्ट्सगंज स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में सोन संगीत फाउंडेशन की ओर से संगीत संध्या में गीत प
- फोटो : SONBHADRA
स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में सोमवार की देर शाम सोन संगीत महोत्सव में पूर्वांचल के प्रसिद्ध गायक कलाकारों ने अपने गीत गजलों से समां बांध दिया। सोन संगीत फाउंडेशन की तरफ से आयोजित महोत्सव में गायिका हरी प्रिया ने ‘दमादम मस्त कलंदर...’ और ‘फूल तुम्हें भेजा है खत में फूल नहीं मेरा दिल है...’ की प्रस्तुति देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
डॉ. ओंकार सिंह ने ‘यह दिल तुम बिन कहीं लगता नहीं हम क्या करें...’ सुनाया। गायिका नंदनी स्वराज ने ‘रेलिया बैरन पिया को लिए जाए रे...’ को लोगों ने काफी पसंद किया। इन्होंने एक से बढ़कर एक देवी गीत सुनाकर लोगों का दिल जीत लिया। आयोजक सोन संगीत फाउंडेशन के अध्यक्ष सुशील मिश्रा ने आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला खनन अधिकारी, सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता, वरिष्ठ शिक्षक लालता प्रसाद मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, राज मिश्रा, अतुल पटेल, सरोज सिंह, रामप्रसाद यादव, मोनू गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, इशिका पांडेय, सोनी गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।