फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीदों के लिए रखा मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा तापीय परियोजना में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की ओर से बृहस्पतिवार को अग्निशमन सेवा दिवस मनाया गया। मुंबई बंदरगाह पर हुए जहाज हादसे में दिवंगत अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही अग्निशमन सेवा सप्ताह की भी शुरुआत हुई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव ने सेवा सप्ताह का शुभारंभ कर अग्निशमन से जुड़ी पुस्तिकाओं का अनावरण किया। सहायक कमांडेंट अग्नि केजी सोमवंशी ने बताया कि इस सप्ताह के अंतर्गत परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों, कामगारों सहित विभिन्न स्कूल के बच्चों, ऑफिसर क्लब, जेई क्लब और सीआईएसएफ कॉलोनी की गृहणियों को इंडस्ट्रियल सेफ्टी हाउस के बारे में बताने के साथ ही आग लगने के कारण व आग को अपने स्तर पर बुझाने के बारे में जागरूक किया जाएगा। सेवा सप्ताह के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्य अतिथि ने परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों व सीआईएसएफ के जवानों को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का समापन निरीक्षक प्रभाकर कुमार झा ने किया। इस दौरान निरीक्षक विजय कुमार प्रिंस, पीएस यादव, विक्रमजीत सिंह, राजविंदर सिंह, अवनीश कुमार, फासिस पीआई, सुरेंद्र सिंह, जोगराज, अजय कुमार, प्रतुल कुमार गुप्ता, राजेंद्र कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें