फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहूजी की जयंती मनी

Wed, 26 Jul 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
समारोह में बोलते वक्ता
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में बुधवार को अपना दल (अनुप्रिया गुट) कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूत बनाने पर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय सचिव पकौड़ी लाल कोल ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज दलितों एवं पिछड़ों के प्रतिपालक राजा के रूप में माने जाते हैं। विशिष्ट अतिथि ज्यूत नारायण पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज के शासन के दौरान बाल-विवाह पर प्रतिबंध लगाया। जातीय व्यवस्था समाप्त करने के लिए अंतर्राज्यीय व्यवस्था को लागू किया। जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने कहा कि छत्रपति शाहू जी महाराज ने पिछड़ी जातियों समेत समाज के सभी वर्गों के लिए अलग-अलग सरकारी संस्थाएं खोलने की अनूठी पहल की की थी। संचालन जिला महासचिव राजकुमार बौद्ध ने किया। मुकेश सिंह, जय सिंह पटेल, राजेंद्र पटेल, रामसूरत पटेल, सुरेंद्र सिंह, जैराम सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, राबटर्सगंज मेें स्थित अपना दल (कृष्णा गुट) कार्यालय पर भी छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पटेल समाज के वृजराज सिंह पटेल ने कहा कि पिछड़ी और एसटी के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इं. सीडी सिंह पटेल, कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर अहिर, रामगुल्ली सिंह, पुष्पराज सिंह, निर्मला मिश्रा, सुगवंती विश्वकर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें