फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे सात अफसर, डीएम ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/दुद्धी। दुद्धी तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित सात अधिकारियों को डीएम ने नोटिस जारी किया है। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। समुचित जवाब न मिलने पर उनके एक दिन का वेतन भी रोकने का निर्देश दिया है। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण समाधान करने की हिदायत भी दी। जिले की चारों तहसीलों में 194 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 25 का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

दुद्धी तहसील में मौजूद डीएम बद्रीनाथ सिंह ने अधिकारियों की उपस्थिति जांची। जिला कृषि अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, उपायुक्त स्वरोजगार, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियंता (जल निगम ग्रामीण) अनुपस्थित रहे।
इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने सभी से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। कहा कि यह सरकारी कार्यों के प्रति लापरवाही है। शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने में लापरवाही को प्रदर्शित करता है। फरियादियों की शिकायत सुनते हुए मातहतों काे उसका निस्तारण त्वरित गति से करने को कहा।
विज्ञापन

जमीन संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए राजस्व व पुलिस विभाग के कार्मिकों की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाने और गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए कहा। यहां कुल 42 प्रार्थना पत्र आए। इसमें दो का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह, एसडीएम सुरेश राय, तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
घोरावल तहसील में डीआईजी आरपी सिंह व सीडीओ सौरभ गंगवार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 45 में से चार मामलों का समाधान हुआ। तहसील राॅबर्ट्सगंज में एसडीएम प्रमोद तिवारी व सीओ डॉ. चारु द्विवेदी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 73 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 15 मामले निस्तारित किए गए। तहसील ओबरा में एडीएम सहदेव कुमार मिश्र व एएसपी कालू सिंह ने 34 मामलों की सुनवाई की। इसमें चार का निस्तारण हुआ। इस मौके पर एसडीएम विवेक कुमार, तहसीलदार सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
फरियादी का पैर फिसला, कूल्हा जख्मी
दुद्धी। स्थानीय तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसपी को प्रार्थना पत्र देकर लौट रहे गोहड़ा गांव निवासी जाहेंद्र का पैर फिसलने से वह जख्मी हो गया। तहसील परिसर से लोगों ने घायल युवक को उठाकर दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया। वहां उपचार किया जा रहा है। सीएचसी चिकित्सक आर्थो डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पैर व कूल्हा में गंभीर रूप से चोट आई है।
एसडीएम कोर्ट में गड़बड़ी का लगाया आरोप
दुद्धी। दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने तहसील सभागार पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए एसडीएम दुद्धी का अन्यत्र स्थानांतरण करने की मांग की। सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी, रामलोचन तिवारी ने एसडीएम दुद्धी को नगर में ही निवास करने का अपील की। उन्होंने कहा कि पिपरी दूर होने की वजह से न्यायिक कार्य धीमी गति से हो रहा है। एआरओ कोर्ट का कार्य भी बाधित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें