फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के सात सभासदों ने सौंपा इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क। चुर्क-गुरमा नगर पंचायत के सात सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बृहस्पतिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम को संबोधित इस्तीफा अधिशासी अधिकारी को सौंपा। इससे चुर्क की सियासत गर्मा गई है। पूरे दिन इसको लेकर नगर का माहौल गर्माया रहा।
विज्ञापन

दीपचंद महतो, संजू देवी, अजय कुमार केशरी, अशफाक कुरैशी, पूजा गुप्ता, बच्चालाल जायसवाल और बानो ने जिला निर्वाचन अधिकारी और अधिशासी अधिकारी को प्रेषित इस्तीफ े में कहा है कि गलत भुगतान और गलत कार्यो का विरोध करने पर फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इससे क्षुब्ध होकर यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि सभासदों का पत्रक मिला है। शुक्रवार को इसकी जानकारी जिलाधिकारी को प्रेषित कर दी जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें