फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में दो मुख्य सेविकाओं पर गिरी गाज

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर।बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग निदेशक द्वारा म्योरपुर व दुद्धी विकास खंडों में तैनात दो मुख्य सेविकाओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबन की कार्यवाही की गई है।कार्यवाही के बाद दोनों मुख्य सेविकाओं को डीपीओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है, जबकि इनके आरोपों की जांच के संयुक्त निदेशक को जांच अधिकारी नामित किया गया है।इस कार्यवाही से बाल विकास विभाग में हड़कंप मच गया है।निदेशालय बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 12 फरवरी को जारी आदेश के क्रम में निदेशक शत्रुघ्न सिंह द्वारा म्योरपुर विकास खंड में तैनात मुख्य सेविका आशा श्रीवास्तव व दुद्धी में तैनात कमला देवी के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई है।म्योरपुर में तैनात आशा श्रीवास्तव के खिलाफ की गई कार्यवाही में आरोप है कि उनके द्वारा पति अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से दबाव बनाकर अवैध धनराशि की वसूली किए जाने के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से मांगी गई धनराशि न दिए जाने पर सेवा समाप्त कराने की धमकी देने का आरोप है।निदेशक ने निलंबन अवधि में आशा श्रीवास्तव व कमला देवी मुख्य सेविका को डीपीओ कार्यालय से संबन्ध किया है।इसके साथ ही उन्होंने दोनों मुख्य सेविका के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की जांच के लिए संयुक्त निरीक्षक को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। निदेशालय स्तर पर हुई कार्यवाही से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें