सोनभद्र में एक घर के अंदर बाथरूम में छिपकर बैठे नकाबपोश ने बालिका पर हमला कर दिया। बालिका नहाने के लिए बाथरूम में गई थी। दरवाजा खोलते ही अंदर छिपकर बैठे एक नकाबपोश युवक ने उसे दबोच लिया। जान से मारने की धमकी दी।
सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक घर के अंदर बाथरूम में छिपकर बैठे नकाबपोश ने बालिका पर हमला कर दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह उसके चंगुल से छूट कर बालिका ने खुद को बचाया। शोरगुल मचाने के बाद लोग पहुंचे तो हमलावर फरार हो गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
पिपरी नगर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने मंगलवार को पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी बेटी (11) सोमवार की दोपहर बाद नहाने के लिए बाथरूम में गई।
दरवाजा खोलते ही अंदर छिपकर बैठे एक नकाबपोश युवक ने उसे दबोच लिया। जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह हाथ छुड़ाकर बालिका ने भागने की कोशिश की तो नकाबपोश ने उस पर हमला भी किया। घर में भागकर बालिका ने मां को सूचना दी। मां व अन्य परिजनों के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गया। आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन हमलावर का पता नहीं चला। इस बाबत पिपरी एसओ अजय सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही हमलावर का पता लगा लिया जाएगा।