फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दुकान बंद कर भागने पर बीज विक्रेता का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
चतरा में संचालित दुकान पर छापेमारी करती कृ​षि विभाग की टीम। स्वयं
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को कृषि विभाग की संयुक्त टीमों ने जिले की सभी तहसीलों में उर्वरक एवं बीज विक्रेताओं की दुकानों पर औचक जांच की। इस दौरान विभिन्न ब्रांड के आठ उर्वरकों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए लिए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान चतरा स्थित आशीष खाद भंडार, ओरगाई के दिव्यांशु खाद भंडार, संडी चतरा के श्याम खाद भंडार और बड़वाह के यदुवंशी खाद भंडार के अभिलेख सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि किसानों को निर्धारित व्यवस्था के तहत फार्मर आईडी के आधार पर उर्वरक का वितरण किया जा रहा था।
वहीं, संडी मोड़ चतरा स्थित शुभम बीज भंडार पर निरीक्षण के दौरान संचालक दुकान बंद कर मौके से चला गया। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए कृषि विभाग की टीम ने तत्काल प्रभाव से प्रतिष्ठान का लाइसेंस निलंबित कर दिया। साथ ही दुकान से उर्वरक और बीज की बिक्री पर रोक लगा दी गई। कार्रवाई के तहत उप कृषि निदेशक राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी संदीप कुमार मौर्य, भूमि संरक्षण अधिकारी कमलेश कुमार सिंह और भूमि संरक्षण अधिकारी अमित कुमार चौबे के नेतृत्व में अलग-अलग तहसीलों में टीमों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे। गुणवत्ता जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें