फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सावन में हरी चूड़ियों की खनक से गुलजार बाजार

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में हरी चूडी की खरीदारी करती महिला।संवाद
विज्ञापन
श्रावण माह के आगमन के साथ ही जिले के बाजारों में हरियाली की रंगत दिखाई देने लगी है। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर हरी चूड़ियों, हरे रंग की चोटियों, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी और अन्य शृंगार सामग्री की मांग में अचानक तेजी आ गई है।
विज्ञापन

नवविवाहित महिलाएं और युवतियां हरे रंग के परिधान के साथ हरी चूड़ियां पहनकर शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन के लिए पहुंच रही हैं। इससे बाजारों में पूरे दिन महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है।
दुकानदारों का कहना है कि सावन शुरू होने से पहले ही उन्होंने ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए हरी चूड़ियों का पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया था। इस बार कांच, लाह, मेटल और डिजाइनर हरी चूड़ियों की अधिक मांग है।
विज्ञापन

बाजार में हरी चूड़ियां 60 रुपये दर्जन से लेकर 600 रुपये प्रति दर्जन तक उपलब्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रही हैं। श्रावण माह में सोमवार व्रत, रुद्राभिषेक और जलाभिषेक के चलते महिलाओं में हरे रंग के शृंगार का विशेष महत्व माना जाता है। यही कारण है कि चूड़ियों के साथ हरे रंग की चोटी, बिंदी की बिक्री भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें