फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिकता, महिला हिंसा पर लगे अंकुश

Sun, 08 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के बैनर तले रविवार को विश्व महिला दिवस के अवसर पर लाल टावर स्थित मैदान में महिलाओं ने हक के लिए हुंकार भरी।
विज्ञापन


सांप्रदायिकता और महिला हिंसा पर प्रभावी अंकुश की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए केंद्र और राज्य दोनों सरकारें संयुक्त कार्ययोजना तैयार कर ठोस पहल करें।

दुलारी देवी, इस्लाम बाबू ने कहा कि कड़े कानूनी प्रावधान के बाद भी महिलाओं का उत्पीड़न रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कहीं सांप्रदायिकता के नाम पर तो कहीं दहेज प्रथा और पितृसत्तात्मक समाज के नाम पर उनके अधिकारों की बलि
विज्ञापन


 चढ़ाई जा रही है। शिवकुमारी, जगमती देवी ने कहा कि घर से लेकर सड़क तक कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं रह गई हैं। अमीना बेगम, सावित्री देवी ने कहा कि बदायूं में दो बहनों की हत्या किए जाने का मामला हो या फिर लखीमपुर
विज्ञापन


खीरी में दलित बच्ची का पेड़ से लटकते मिले शव का मामला है, सभी में नारी हिंसा की स्थिति सामने आई है। रेखा फूलकली ने कहा कि हक के लिए महिलाओं को संघर्ष करना होगा। तभी कामयाबी पाई जा सकेगी। इस मौके पर कंचन सिंह, यशोदा देवी, सुंदरी देवी, लखपतिया, ममता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें