फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों की तलाश में जंगलों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। नक्सलियों की तलाश में शुक्रवार को दुद्धी क्षेत्राधिकारी रामाशीष यादव की अगुवाई में जोन क्यूआरटी की टीम और कई थानों की पुलिस ने बार्डर इलाके में सघन कांबिंग की।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ बार्डर से सटे शीशटोला, रम्पाकुर, डूमरहर समेत अन्य गांवों के जंगलों में कांबिंग हुई। कांबिंग के दौरान सीओ ने ग्रामीणों से उनकी समस्याओं और नक्सल गतिविधियों पर चर्चा की। पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की सक्रियता को देखते हुए एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने नक्सल इलाकों के सभी थानों की फोर्स को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है। नक्सल एएसपी डॉ. राजीव सिंह के पर्यवेक्षण में सघन कांबिंग जारी है। शुक्रवार को सीओ की अगुवाई में जोन क्यूआरटी पुलिस और थानों के जवानों ने कांबिंग किया। डूमहर जंगल में कांबिंग के दौरान बभनी थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने ग्रामीणों से संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें