दुद्धी। डाला छठ की पूजा की तैयारी तेज कर दी गई है। इसी बीच शनिवार को एसडीएम रमेश कुमार और नगर पंचायत चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि ने छठ घाटों पर साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने प्राचीन तालाब तथा कैलाश कुंज के आसपास भी साफ सफाई का जायजा लिया। इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी भारत सिंह ने मातहतों को तालाब के आसपास झाड़ियों की सफाई, गोताखोरों की व्यवस्था तथा घाट के चारों ओर पथ प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
चोपन: नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उष्मान अली और अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह ने छठ घाट का निरीक्षण किया। उष्मान अली ने कहा कि आगामी छठ पर्व को लेकर घाटों की सजावट, साफ सफाई व लाइटिंग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अधिशाषी अधिकारी महेंद्र सिंह ने कहा छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत में तैयारी शुरू कर दी है।