सोनभद्र में जिलाधिकारी के निर्देश पर बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे अवैध बालू खनन और परिवहन की रोकथाम के लिए ओबरा एसडीएम जैनेद्र सिंह के नेतृत्व मे चार विभागों की टीम ने बाड़ी के सोन नदी तट सहित अन्य जगहों पर दबिश दी। क्षेत्र में किसी भी सूरत में बालू अवैध खनन न हो, इसके लिए चोपन थाना प्रभारी को निर्देशित किया।
टीम को देखकर खननकर्ताओं मे हड़कंप मच गया। सोन नदी के तट पर मौजूद ग्रामीणों से खनन की स्थिति का हाल जाना और बालू लेकर आने-जाने वालों के बारे में सूचना देने की स्थानीय लोगों से अपील की गई। इसके साथ ही स्थानीय पुलिस व वन विभाग की टीम को रात में गश्त बढ़ाने में तेजी लाने की हिदायत दी। वन विभाग के कर्मियों को कड़ी हिदायत दी कि किसी भी हाल में अवैध खनन ना होने पाए।