फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: एसडीएम ने थाने में की सुनवाई, 350 लोगों को दी जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। आगामी लोकसभा चुनाव एवं दुद्धी विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए क्षेत्र के पाबंद लोगों को सहूलियत देने के लिए एसडीएम ने पहल की है। बुधवार को उन्होंने बभनी थाना परिसर में कैंप लगाकर पाबंदी की नोटिस पाने वालों को जमानत दी।
विज्ञापन

बुधवार को बभनी थाने में कैंप के माध्यम से चुनाव में पाबंद 350 लोगों को एसडीएम दुद्धी सुरेश चंद्र राय ने जमानत देकर राहत पहुंचाई। बभनी क्षेत्र के बैना, देंदुअल, फरीपान, चौना, चकसानी, आसनडीह, चैनपुर, पोखरा, शीशटोला, बड़होर, चपकी, हथियार, सेंदूर, बरवाटोला, बचरा, नधिरा, खोतोमहुआ, देवहार पूर्वी के सैकड़ों लाेगों को चुनाव के मद्देनजर पाबंद किया गया है।
पुलिस की ओर नोटिस जारी होने के बाद यह लोग जमानत के लिए परेशान हैं। उन्हें दुद्धी तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे थे। भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी को देखते हुए बुधवार को एसडीएम खुद थाने पहुंच गए। परिसर में ही सुनवाई करते हुए 350 लोगों को जमानत दी। कैंप के माध्यम से जमानत मिल जाने से ग्रामीणों को काफी सहूलियत मिल गई। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर क्षेत्र के लोगों को सूचना दे दी गई थी ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर एसआई अभय नाथ यादव, सुनील कुमार, राम अवतार यादव, तेज बहादुर सिंह, भरत यादव, प्रदीप सिंह, मंटू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें