फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संत रविदास कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत

विज्ञापन
राबट्सगंज बढौली चौक पर संत शिरोमणि रविदास जन्मभूमि की मिट्टी कलश यात्रा का स्वागत करते भाजपा के
विज्ञापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में जन्म स्थली सीर गोवर्धन से निकली समरसता कलश यात्रा शुक्रवार को सोनभद्र पहुंची। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित स्वर्ण जयंती चौक पर यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भाजपा नगर मंडल की ओर से नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव के नेतृत्व में लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इस दौरान पूरा क्षेत्र संत रविदास जी के जयघोष और भक्ति गीतों से गुंजायमान रहा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश देकर समाज को नई दिशा प्रदान की।
उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जात-पात से ऊपर उठकर मानव सेवा और भाईचारे का संदेश दिया, जो वर्तमान समय में भी उतना ही प्रासंगिक है। समापन संत रविदास के आदर्शों और उनके सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, नगर पालिका अध्यक्षा रूबी प्रसाद, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, संतोष शुक्ला, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें