फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बम स्क्वाॅड ने शिवद्वार धाम में जांची सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
​श्विद्वार उमा माहेश्वर महादेव मंदिर में जांच करती पुलिस टीम। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
गुप्त काशी शिवद्वार धाम में सावन मेला के पहले सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं के आने की संभावना के मद्देनजर मंदिर समिति तैयारियों में जोर शोर से जुटी है। इस बीच शुक्रवार को बम स्क्वाॅड टीम शिवद्वार धाम पहुंची और मंदिर परिसर व आसपास गहनता से जांच की।
विज्ञापन


एसडीएम विशाल कुमार, सीओ राजेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, मुख्य पुजारी सुरेश गिरी, शिवराज गिरि, संजय मोदनवाल व्यवस्था सुचारु बनाने में जुटे हुए हैं। शिवद्वार धाम से मिर्जापुर और घोरावल से विजयगढ़ तक के मार्ग पर जिन स्थानों पर सड़क खराब है या गड्ढे हैं, उनकी पैचिंग अधिकांश स्थानों पर हो गई है। यात्रा मार्ग पर बिजली के जर्जर व खराब तार बदले जा रहे हैं। करीब 100 सफाईकर्मी मंदिर के आसपास और यात्रा मार्ग पर सफाई कर चुके हैं।
मंदिर के आसपास और जरूरी स्थानों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। पुजारी अजय गिरि और शिवराज गिरि ने बताया कि पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग लाइन होगी। मंदिर में सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कर दिया गया है। मंदिर को की भव्य लाइटिंग व्यवस्था का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें