फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अखिलेश पर टिप्पणी के विरोध में समाजवादी महिला सभा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर कथित टिप्पणी को लेकर समाजवादी महिला सभा ने बुधवार को बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष गीता गौर के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में महिला कार्यकर्ताओं समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष गीता गौर ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सपा अध्यक्ष के खिलाफ की गई टिप्पणी को आपत्तिजनक बताते हुए निंदा की। कहा कि एक महिला होकर मर्यादित भाषा का उल्लंघन करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाजवादी महिला सभा इसका विरोध करती है और ऐसे बयानों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि सपा पार्टी हमेशा महिलाओं के सम्मान की पक्षधर रही है। दिल्ली सरकार की यह भाषा प्रभुत्ववादी और संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाती है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में उषा भारती, पार्वती कल्याणी, सोनी बानो, कलावती चौरसिया, सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह, मनीष त्रिपाठी, राजेश यादव, दीपक केसरी एडवोकेट, शौर्य त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें