फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: छठ पूजा के लिए सूप-दउरे की बिक्री बढ़ी, कीमतों में 20 फीसदी तक उछाल

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज में छठ पूजा को लेकर सूपा दौड़ी की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर रॉबर्ट्सगंज बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है। बांस से बने सूप, दउरा, डलिया और टोकरी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। महिलाएं पर्व की तैयारियों के लिए अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीद रही हैं।
विज्ञापन

छठ पूजा में बांस से बने सूप और दउरे का विशेष धार्मिक महत्व है। पर्व नजदीक आने के साथ ही इनकी मांग बढ़ गई है। मांग में तेजी के चलते पिछले साल की तुलना में इनकी कीमतों में 10 से 20 फीसदी तक की वृद्धि हुई है। दुकानदार संजय और दिनेश के अनुसार, बाजार में सूप 50 से 100 रुपये, दउरा 200 से 250 रुपये, पंखा करीब 50 रुपये और बड़ी टोकरी 100 से 300 रुपये तक में बिक रही है। आकार और गुणवत्ता के अनुसार कीमतों में अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें