फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच-पांच रुपये के जनसहयोग से बना सूर्य मंदिर, छठ पर बनता है आस्था का केंद्र

विज्ञापन
विण्ढमगंज क्षेत्र के सततवाहिनी नदी पर ​स्थित सूर्य देव मंदिर। संवाद
विज्ञापन
सततवाहिनी और कुकुरडूबा नदियों के संगम पर स्थित सूर्य मंदिर छठ महापर्व पर आस्था का बड़ा केंद्र बन जाता है। यहां सोनभद्र के अलावा झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अर्घ्य देने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मान्यता है कि दोनों नदियों के संगम पर छठ व्रत करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमा पर स्थित इस संगम स्थल पर सालभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। बुजुर्गों के मुताबिक, क्षेत्र में घने जंगल होने के दौर से ही यहां छठ पर्व मनाया जाता रहा है।
वर्ष 1902 में अंग्रेज अधिकारी पी. विंढम ने विंढमगंज नगर बसाया। इसके बाद बिहार से बड़ी संख्या में लोग यहां आकर बस गए और उनके साथ छठ पर्व की परंपरा भी आगे बढ़ी। शुरुआत में डीहवार बाबा परिसर स्थित राम मंदिर में भगवान सूर्य की छोटी प्रतिमा स्थापित की गई थी। बाद में सन क्लब सोसायटी ने स्थानीय लोगों के पांच-पांच रुपये के सहयोग से संगम तट पर भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण कराया। इसके बाद विंढमगंज में छठ महापर्व का आयोजन बड़े स्तर पर होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें