फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस ने मनाया स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव, हुए विविध सांस्कृतिक आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वाधीनता से स्वतंत्रता की ओर बढ़ चले कदम की थीम पर आरएसएस ने शुक्रवार को स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया। अनपरा व रेणुसागर शाखा ने तिरंगा यात्रा निकाली। देशभक्ति से ओतप्रोत विविध कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

रेणुसागर शाखा के एनसीएल ककरी परियोजना के एकलव्य मैदान पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत परियोजना के जीएम वीके अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद 75 लोगों ने भारत माता की सामूहिक आरती प्रस्तुत की। इस दौरान जन समुदाय ने भारत माता की जय व वंदे मातरम का गगनभेदी घोष किया। इससे पूर्व अनपरा बाजार, रेणुसागर, ककरी, बांसी, रेहटा, बीना आदि स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वरिष्ठ भाजपा नेता केसी जैन, जगदीश बैसवार, अनिल सिंह गौतम, बीएमएस के अरुण दुबे, पीके सिंह आदि मौजूद रहे। संयोजन आरपी गुप्ता ने किया।
इसी क्रम में अनपरा शाखा का मुख्य कार्यक्रम डा. आंबेडकर विद्या मंदिर खेल मैदान पर हुआ। मुख्य अतिथि अनपरा परियोजना के सीजीएम इं. आरसी श्रीवास्तव ने कहा कि समय के साथ देश निरंतर मजबूत हो रहा है। हमें हर हाल में इसे बनाये रखना होगा। अध्यक्षता अवधूत महाविद्यालय के प्राचार्य डा. नीरज श्रीवास्तव ने की। विशिष्ट अतिथि डीएवी बीना के अध्यापक डा. वीर अभिमन्यु व सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत जी रहे। संचालन अर्चना मिश्रा व अतिथियों का परिचय अभिषेक बरनवाल ने कराया। करमा नृत्य व देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

राबर्ट्सगंज राजा शारदा महेश इंटर कालेज में अमृत महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करत?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें