फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: सोनभद्र में बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, नहीं हो सकी शिनाख्त

Mon, 27 Jun 2022 09:56 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

 वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर अनपरा मोड़ के पास रविवार देर रात बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के अनपरा मोड़ के पास रविवार देर रात बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी दुद्धी भेज दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार अनपरा मोड़ के पास वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार की रात करीब 11 बजे 32 वर्षीय एक युवक पैदल जा रहा था।

विज्ञापन


इस दौरान पीछे आ रहे एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद रेनुसागर चौकी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे। काफी कोशिश के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है। शिनाख्त कराने की कोशिश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें