बभनी थाना क्षेत्र के सागोबांध गांव में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय अधेड़ का पेड़ से शव लटकता मिला। रामलाल यादव (55) निवासी सागोबांध बुधवार रात में घर से करीब आठ बजे निकला। इसके बाद वह वह पूरी रात घर वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चल सका। सुबह जब लोग सोकर उठे तो देखा कि घर से कुछ दूर परास के पेड़ में शव लटक रहा था। परिजनों ने घटना की सूचना तत्काल बभनी पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मयफोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।