कूटरचित ढंग से रुपये लेने का हुआ खुलासा
डीएम के निर्देश में संयुक्त समिति ने की जांच
प्रथम किश्त की धनराशि वापस करने की होगी कार्यवाही
संवाद न्यूज एजेंसरी
चोपन।नगर पंचायत चोपनमें प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) में उदय विश्वकर्मा द्वारा गलत ढंग से आवास का लाभ लेने की शिकायत की जांच पूूरी हो गई है। सोमवार को डीएम के निर्देश पर परियोजना अधिकारी, डूडा, सिटी मिशन मैनेजर डूडा और चोपन के ईओ नेमौके पर जाकर संयुक्त रूप से जांच की तो शिकायत सही निकली। जांच समिति अविलंब रिपोर्ट डीएम को सौपेगी। नगर पंचायत प्रशासन ने लाभार्थी को आवास के लिए जारी प्रथम किश्त वापस लिए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
बतादें कि चोपन की रहने वाली सावित्री ने जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी से साक्ष्य सहित जनसुनवाई पोर्टल पर उदय विश्वकर्मा द्वारा कूटरचित ढंग से आवास योजना का लाभ लेने की शिकायत की थी। मामला संज्ञान में आने पर डीएम एस. राजलिंगम ने परियोजना अधिकारी, डूडा, सिटी मिशन मैनेजर डूडा और चोपन के ईओ को शिकायत की जांच करने का आदेश दिया। जांच टीम में शामिल ईओ महेंद्र सिंह ने बताया जांच में पाया गया कि उदय विश्वकर्मा को प्रधानमंत्री आवास योजना (नगरीय) में आवास स्वीकृत है। आवास निर्माण के लिए 50,000 प्रथम किश्त प्रदान किया जा गया है। लेकिन उदय ने मकान के नींव का कोई काम नहीं कराया है। उसने जमीन व मकान के जगह दूसरे व्यक्ति के मकान के सामने खडा होकर दूसरी किश्त के लिए जियो टैग भी करा लिय, जो पूर्णत: गलत है। कहा कि प्रथमम किश्त की धनराशि वापस करने की कार्यवाही की जा रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट डीएम को सौंप दी जाएगी।