फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी होने से पहले धमकी पुलिस, दुल्हा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
वैनी। रविवार को एक युवक दूसरी शादी करने के लिए पहुंचा। इसकी भनक लगते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख दूल्हा और बराती पैदल ही फरार हो गए। घटना रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। फरार दूल्हे की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल के मुताबिक रविवार की देर शाम घोरावल कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक युवक शादी करने के लिए रायपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचा। बरात जैसे ही दरवाजे पर पहुंची वैसे ही घोरावल पुलिस के साथ रायपुर पुलिस पहुंच भी धमक पड़ी। पुलिस को देखते ही दुल्हा खेत में सेहरा फेंकते हुए भाग निकला। बराती भी मौका पाकर खिसक गए। पुलिस ने बताया जिस युवक की शादी होने वाली थी उसकी पहली शादी 3 जून 2017 को मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ हो चुकी है। दहेज के चलते मिर्जापुर कोर्ट में दोनों के बीच मुकदमा चल रहा है। पहली पत्नी से चोरी छिपे युवक दूसरी शादी करने की फिराक में था। इसकी भनक लगने पर पहली पत्नी ने पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए मदद की गुुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें