फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: अनाज का मनमानी ढंग से ले रहे दाम, जनता में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के नक्सल इलाकों में संचालित कई वितरण प्रणाली की दुकानों पर अनाज का दाम कार्डधारकों से मनमाने ढंग से लिए जा रहा है। इससे कार्डधारकों में रोष है। अभिसूचना विभाग की टीम की जांच में कोटेदारों की करतूत उजागर हुई है। एसपी (नक्सल) नित्यानंद राय ने कोटेदारों द्वारा कार्डधारकों से अनाज का रेट अधिक लेने के संबंध में डीएम को पत्र भेजकर अवगत करा दिया है।
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग की लाख कोशिशों के बाद भी कई कोटेदार अनाज की कालाबाजारी और कार्डधारकों से अनाज का अधिक दाम लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। इसका खुलासा भी होने लगा है। पिछले दिनों लखनऊ के पुलिस अधीक्षक (नक्सल) नित्यानंद राय ने डीएम को भेजे गए पत्र में लिखा है कि राज्य सरकार द्वारा समाज हित में संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध मेें किये गए धरातलीय परीक्षण में ये सामने आया है कि कई कोटेदार तय दर से अधिक अनाज का दाम ले रहे हैं। उन्होंने पत्र में लिखा है कि नगवां ब्लॉक के तेनुडाही में कोटेदार अंत्योदय कार्ड धारकों से निर्धारित रेट से ज्यादा रुपये ले रहा है। 35 किलो अनाज यानी 20 किलो गेहूं के 40 रुपये और 15 किलो चावल के 45 रुपये के स्थान पर 90 रुपये लिए जा रहे हैं। वहीं एक किलो नमक लेने पर सौ रुपये लिए जा रहे हैं। पात्र गृहस्थी के कार्डधारकों से पूछताछ में ये बात सामने भी आई है। इसी तरह कजियारी गांव में भी कोटेदार राशन का अधिक दाम ले रहा है।
जिलापूर्ति अधिकारी गौरी शंकर शुक्ला का कहना है कि कोटेदारों को निर्धारित दर पर ही अनाज देने का निर्देश दिया गया है। अगर किसी कोटेदार द्वारा अधिक दाम लेकर अनाज देने की शिकायत मिली तो जांच कराई जाएगी। आरोप सही मिलने पर कोटे की दुकान निलंबित करते हुए कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें