फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: चिंटू के परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, दी आर्थिक सहायता

विज्ञापन
खलियारी में मृतक के परिजनों से मिलते सपा के प्रतिनिधि मंडल।संवाद
विज्ञापन
खलियारी। वाराणसी के नमो घाट पर सुरक्षा गार्डों की पिटाई से हुई युवक राजेश उर्फ चिंटू जायसवाल की मौत के मामले में मंगलवार को सपा का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने खलियारी पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने चिंटू के पिता बद्रीनारायण जायसवाल से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। पार्टी की ओर से आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की।
भविष्य में भी हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बद्रीनारायण जायसवाल ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि मामले में अब तक हुई कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि घटना में शामिल कुछ आरोपी अभी भी खुले घूम रहे हैं। उन्होंने 50 लाख रुपये मुआवजा और मृतक की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग दोहराई। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सांसद छोटेलाल खरवार ने कहा कि पीड़ित परिवार की मांगों को लेकर सपा सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएगी।
विज्ञापन

वहीं एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि घायल युवकों की शिकायतों पर कार्रवाई और घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने की मांग सरकार से की जाएगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा प्रदीप जायसवाल, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, डॉ. अजय चौरसिया, दिनेश अग्रहरी, चंदन यादव, विकास केसरवानी, विजय शंकर जायसवाल, जयप्रकाश पांडेय उर्फ चेखुर पांडेय, रमेश सिंह यादव, संजय यादव, मन्नू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें