कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता के साथ जंगल में दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना दो दिन पहले की बताई जा रही है। इस संबंध में बुधवार देर रात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार घोरावल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बुधवार की रात तहरीर देकर बताया है कि 19 अक्तूबर को दिन में वह पास के जंगल में बकरी चराने गई थी। जब वह बकरी चरा रही थी तो उसी समय पास के एक गांव का रहने वाला भरत वहां पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह का कहना है कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर आरोपी भरत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।