फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के खिलाफ गबन का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस पीड़ित खुदाबख्श की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ गबन समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मुकदमा कायम होते ही पीड़ित का लाखों रुपए गबन करने वालों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परिसिद्वी गांव निवासी पीड़ित खुदाबख्श का कहना है कि उसने समझौता के आधार पर दो लाख रुपये अपना घर खाली करने के लिए अपने गांव के रहने वाले एक व्यक्ति को दिया था। उसका आरोप है कि अभी तक विपक्षी ने मकान को खाली नहीं किया। पूछने पर उसके द्वारा धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं रुपये वापस मांगने पर विपक्षी अपने कुछ साथियों के साथ धमकी देते हुए दो लाख रुपए वापस करने इंकार कर रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर परसिद्वी गांव निवासी खुर्शीद आलम, जमशेद और बदरे आलम के खिलाफ गबन समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। जांच में प्रथम दृष्टया पता चला है कि विपक्षी रुपए लेकर वापस नहीं कर रहा है। कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
सदर कोतवाली पुलिस ने तीन के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि चुर्क पुलिस चौकी क्षेत्र बबुुरी गांव निवासी बृजेश चौहान की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले विजय, संदीप और राजेश्वर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें