फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ऐलाई में बनेगा रामगढ़ साधन सहकारी समिति का गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के रामगढ़ में संचालित साधन सहकारी समिति (बी-पैक्स) का गोदाम ऐलाई गांव में बनाया जाएगा। गोदाम बनने से क्षेत्र के किसानों को समिति से खाद उठान करने में सहूलियत होगी। करीब 20 लाख रुपये से गोदाम का निर्माण कराया जाना है। इसकी कवायद में सहकारिता विभाग जुटा है।
विज्ञापन

सहकारिता विभाग से रामगढ़ में साधन सहकारी समिति का संचालित हो रहा है। जहां समिति का संचालन हो रहा है, वहां पर्याप्त जगह नहीं है। इस नाते खाद-बीज का उठान करने में किसानों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसके मद्देनजर समिति का नया गोदाम बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
समिति से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर ऐलाई गांव में नया गोदाम का निर्माण कराया जाएगा। गोदाम निर्माण पर 20 लाख रुपये की लागत आएगी। एआर कोऑपरेटिव देवेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि रामगढ़ साधन सहकारी समिति पर कम जगह होने से ऐलाई गांव में नया गोदाम निर्माण कराया जा रहा है। करीब 20 लाख की लागत से गोदाम बनना है। इसके बनने से क्षेत्र के किसानों को खाद उठान करने में काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें