फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियोरोधी ड्राप पिलाने के लिए निकाली गई रैली

Sat, 17 Jan 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए शनिवार को सघन जागरूकता रैली निकाली गई। लोगों को पोलियोमुक्त समाज और पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो बूथों तक ले जाने का संदेश जागरूकता रैली के जरिए दिया गया।
विज्ञापन


 रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अमरेंद्र बहादुर सिंह और चोपन के नगर पंचायत चेयरमैन इम्तियाज अहमद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सीएमओ कार्यालय से बैंडबाजे के साथ निकली रैली राबर्ट्सगंज के विभिन्न मार्गों से होकर पुन: सीएमओ कार्यालय परिसर में लौटी।

यहां हुई गोष्ठी में सीएमओ ने कहा कि यूपी पिछले तीन वर्ष से और सोनभद्र 11 वर्षों से पोलियोमुक्त है। पोलियो अभियान के वर्तमान चरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

करीब तीन लाख 40 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है, जो बच्चे रविवार को बूथों पर दवा पीने से छूट जाएंगे, उन्हें अगले पांच दिनों तक घर-घर जाकर टीम के सदस्य खुराक पिलाएंगे।
विज्ञापन


बस अड्डों, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर अलग से टीम लगाई गई है। कर्मियों को चेताया गया है कि अभियान में कमी होने पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें