फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडों की सूची थाने पर चस्पा करें

Sat, 17 Jan 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की समस्त थानों मेें शनिवार को समाधान दिवस पर जनता की समस्याएं सुनी गईं। राबर्ट्सगंज कोतवाली में डीएम डीके सिंह जबकि एसपी शिवशंकर यादव ने रामपुर बरकोनिया में समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन


इस दौरान राजस्व से संबंधित सात में से पांच मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि जिला बदर गुंडों की सूची थाना और कोतवाली के मुख्य गेट पर बड़े-बड़े लिखावट में प्रदर्शित की जाए।

कोतवाली में जिलाधिकारी ने समाधान दिवस पर प्राप्त प्रकरणों को जीडी में दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही निस्तारण के बाद रिपोर्ट जीडी में भी अंकित करने को कहा। उन्होंने गुंडा रजिस्टर, जिला बदर रजिस्टर तलब की।
विज्ञापन


उन्होंने कोतवाली परिसर में लावारिस पड़ी दो, चार और छह चक्का वाहनों की निलामी कराते हुए कोतवाली परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश दिया।

समाधान दिवस के समापन पर दुद्धी में संदिग्ध परिस्थितियों में लेखपाल की हुई मौत पर शोक सभा का आयोजन हुआ। इसमें मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक सभा में सीओ सच्चिदानंद, एआरटीओ धनबीर यादव, कोतवाल रमाकांत पांडेय, इंस्पेक्टर जेपी द्विवेदी, कानूनगो अवधेश तिवारी, ओएसडी अमर पाल गिरि, सूचना विभाग के नेसार अहमद मौजूद रहे।

 उधर रामगढ़ संवाददाता के अनुसार रामपुर बरकोनिया थाना में एसपी शिवशंकर यादव ने जनता की समस्याएं सुनी। सुनवाई के दौरान कुल तीन मामले आएं जिनका मौके पर ही समाधान हो गया।

एसपी ने मातहतों से अपराध और अपराधियों के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बारे में जानकारी ली।  ओबरा संवाददाता के मुताबिक थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष गगनराज सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन हुआ।

एसडीएम सदर राजेंद्र प्रसाद तिवारी के समक्ष अशोक कुमार सिंह  ने आराजी संख्या-4478 के पट्टा धारक के खिलाफ अवैध खनन किए जाने की शिकायत की। खनन की जांच एवं पैमाइश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें