फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: राजमिस्त्री का पेड़ से लटकता मिला शव, डायरी में लिखा था; मैं जिन्दा रहा तो परिवार संकट में रहेगा..

Mon, 23 Sep 2024 01:03 PM IST
प्रगति चंद संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र।

सार

राजमिस्त्री का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। उसकी जेब से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें लिखा है कि मेरी मौत में परिवार का कोई दोष नहीं।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत केकराही नहर के पास सोमवार को राजमिस्त्री का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। उसकी जेब से एक डायरी बरामद हुई है, जिसमें लिखा है कि मेरी मौत में परिवार का कोई दोष नहीं। अगर मैं जिन्दा रहा तो मेरा परिवार संकट में रहेगा। जिस पेड़ से शव लटका था, उसके नीचे चादर, शराब व पानी की बोतल भी मिली है।
विज्ञापन


पुलिस डायरी में लिखी बातों को आधार बनाकर छानबीन कर रही है। केकराही नहर की तरफ लोग सोमवार की सुबह टहलने गए थे। वहां पीपल के पेड़ से रस्सी के सहारे एक शव लटकता देख सन्न रह गए। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।


सूचना पाकर करमा एसओ राजकुमार सिंह भी फ़ोर्स के साथ पहुंचे। शव को फंदे से उतारकर कर जांच की गई तो मृतक की जेब से एक डायरी मिली, जिसमें लिखा हुआ था कि मैं कल्लू पटेल निवासी मठना।पत्नी सावित्री, बड़ा बेटा अरविंद, विशाल, बेटी प्रीती व पूजा है। जिनका कोई दोष नहीं है।प्रशासन उन्हें परेशान न करे. अगर मैं जिन्दा बच गया तो परिवार संकट में रहेगा। अंत में उसने एक नम्बर लिखा था।

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि तहकीकात से ज्ञात हो रहा कि जाँच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें