फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस लेकर पहुंचे रेल अधिकारी, लोगों से हुई नोकझोंक

विज्ञापन
चोपन प्रीतनगर में नोटीस लेकर पहुंची रेलवे की टीम। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
प्रीतनगर में जमीन खाली कराने को लेकर रेलवे के अधिकारी मंगलवार को फिर नोटिस लेकर पहुंच गए। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए। चेयरमैन फरीदा बेगम और अधिवक्ता अमित सिंह के जरिये रहवासियों ने अपनी बात रखते हुए दस्तावेज दिखाए। बावजूद बात नहीं बन सकी। रेलवे के अफसरों ने सारी दलीलों को खारिज करते हुए उच्च स्तर पर बात करने का सुझाव दिया। उनका कहना था कि वह उच्चाधिकारियों के निर्देश पर नोटिस तामिल कराने आए हैं।
विज्ञापन

प्रीतनगर क्षेत्र की भूमि को रेलवे अपना बताते हुए वहां आबाद लोगों को भूमि खाली करने का निर्देश दिया है। इस मुद्दे पर रेलवे और रहवासियों के बीच गतिरोध बना हुआ है। मंगलवार को फिर रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ कर्मी नोटिस लेकर पहुंचे। इसकी जानकारी पाकर चेयरमैन फरीदा बेगम अधिवक्ता अमित सिंह के साथ मौके पर पहुंची और रेलवे के अफसरों से जमीन के स्वामित्व से संबंधित कागजात मांगे। कोई दस्तावेज न उपलब्ध कराते हुए उच्चाधिकारियों से वार्ता की दलील दी गई। लोगों ने एईएन से दूरभाष पर संपर्क किया तो उन्होंने अधिवक्ता अमित सिंह और उनकी टीम को अपने सारे कागजात के साथ अपने ऑफिस पर बुलाया। अधिवक्ता अमित सिंह ने कहा कि रेलवे के अधिकारी बिना सुसंगत कागजात के प्रीतनगर के लोगों को उनके घर से बेदखल करना चाहते हैं, लेकिन लोगों को बेदखल नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें