फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों की होली संग रासलीला संपन्न

Wed, 06 Jan 2016 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 चोपन रेलवे रामलीला मैदान में व्यापार मंडल की ओर से आयोजित 11 दिवसीय रासलीला का मंगलवार की देर शाम फूलों की होली खेलने के साथ ही समापन हो गया।
विज्ञापन


वृंदावन से पधारे रासलीला के कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण के लीलाओं का सजीव मंचन कर लोगों को खूब रिझाया। खचाखच भरे पंडाल मे जैसे ही बरसाने की प्रसिद्ध लठमार होली की शुरुआत हुई समूचा पंडाल राधे-राधे के नारों के साथ गुंजायमान हो गया।

 श्री कृष्ण और राधा रानी के बीच होली खेलने के दौरान हुई नोक-झोंक पर दर्शकों ने खूब आनंद उठाया। दो कुंतल फूलों संग श्री कृष्ण और राधा रानी के साथ जमकर होली खेली गई।
विज्ञापन


इस मनोहारी दृश्य को देख हर एक लोग बाग-बाग हो गए। इसके पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद ने सभी रासलीला के कलाकारों को कंबल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम के अंत में व्यापारमंडल के अध्यक्ष संजय जैन ने सफल आयोजन पर सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन दिव्य विकाश सिंह बिट्टू ने किया।

 इस मौके पर अजय भाटिया, प्रकाश गोयल, मुकेश गर्ग, दिनेश गर्ग, सियाराम तिवारी, मोमबहादुर, पप्पू भाई, लल्लू श्रीवास्तव, अशोक सिंघल, दिनेश गिरी, सुनील सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, लक्ष्मी श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें