फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी एस राजलिंगम को ज्ञापन सौपते प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारी - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने कुछ जिलों में प्रशासनिक अधिकारियों पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और चिकित्सकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में संघ का एक प्रतिनिधि डीएम से एस. राजलिंगम से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ सोनभद्र शाखा के अध्यक्ष डॉ. केके सिंह ने कहा कि कोरोना संकट के बीच अपना और परिवार की परवाह किए बिना चिकित्सक अपना धर्म निभाते हुए मरीजों का उपचार कर रहे हैं। इसके बावजूद रायबरेली, मऊ, वाराणसी, अलीगढ़, महाराजगंज, बस्ती समेत विभिन्न जिलों में कुछ प्रशासनिक अधिकारी चिकित्सकों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। संघ के सचिव डॉ. राघवेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि कुछ अधिकारियों के व्यवहार से सभी चिकित्सक खुद का अपमानित महसूस कर रहे हैं और सेवा भाव से विमुख होकर आंदोलन करने की रणनीति तैयार करने को विवश हो रहे हैं। डॉ. अनुराग वर्मा, डॉ. आनंद, डॉ. बी.के. श्रीवास्तव ने कहा कि कोराना महामारी जैसे विषम परिस्थितियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाने के लिए कई आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं कुछ प्रशासनिक अधिकारी चिकित्सकों को अपमानित कर उनका मनोबल तोड़ने का कार्य कर रहे हैं। इसे संगठन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को पत्रक भेजकर आम जनमानस के हितों और चिकित्सकों के मान-सम्मान की रक्षा के लिए सक्रिय हस्तक्षेप करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें