फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अनपरा में एक हजार और लैंको की 600 मेगावाट का उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। दो दिन पूर्व तकनीकी कारणों से बंद हुई दूसरी इकाई को बुधवार की देर शाम लाइटअप कर लिया गया। अभी भी 500 मेगावाट वाली अनपरा की चौथी और छठवीं ईकाई से उत्पादन ठप है।
विज्ञापन

गत 31 अक्टूबर को चौथी इकाई के टरबाइन में हाई वाईब्रेशन हो रहा था, जिस कारण इकाई को तत्काल बंद करना पड़ा था। दिसंबर के अंत तक खामियों को दूर कर इकाई से उत्पादन शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं 500 मेगावाट की छठवीं इकाई को बुधवार से बंद किया गया है। दिसंबर में इकाई से उत्पादन शुरू होने की संभावना है। इस कारण अनपरा से एक हजार मेगावाट का उत्पादन कम हो रहा है।
निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की पहली इकाई का हैंड ट्रिप से लीकेज शुरू हो गया, जिससे इकाई से उत्पादन बंद करना पड़ा। परियोजना कर्मचारी तकनीकी खराबी को दुरूस्त करने के लिए लगे हैं। माह के अंत तक इकाई से उत्पादन शुरू होने की संभावना है। बुधवार की देर शाम सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 17614 मेगावाट और न्यूनतम मांग 9989 मेगावाट पर रही। अनपरा तापीय परियोजना से कुल उत्पादन 1421 मेगावाट और निजी क्षेत्र की लैंको परियोजना की दूसरी इकाई से 557 मेगावाट का उत्पादन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें