फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वासंतिक नवरात्र को लेकर तैयारी हुई तेज

विज्ञापन
वासंतिक नवरात्र की तैयारी को लेकर राबर्ट्सगंज स्थित शीतला माता मंदिर की सफाई करते लोग। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनभद्र। 13 अप्रैल से शुरू हो रहे वासंतिक नवरात्र की तैयारी तेज हो गई है। देवी मंदिरों के रंग-रोगन के साथ ही साफ-सफाई की जा रही हैं। प्रसिद्ध देवी मंदिरों में शनिवार को साफ-सफाई की गई। वैष्णों देवी मंदिर डाला को विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है।सभी मंदिरों में कोविड-19 नियमों का पालन कराने के लिए भी इंतजाम हो रहा है।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर स्थित प्रसिद्ध शीतला मंदिर के पुजारी अछैबर शुक्ला ने बताया कि वासंतिक नवरात्र 13 अप्रैल दिन मंगलवार से शुरू हो रहा है। सोमवार को सोमवती अमावस्ता है। ऐसे में सोमवार से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ पहुंचने लगेगी। मंदिर परिसर की साफ-सफाई के लिए तीन श्रमिकों को लगाया गया है। सतर्कता बरतते हुए मंदिर में भक्तों को प्रवेश दिया जाएगा। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी। आंबेडकर नगर स्थित कड़े शीतला माता मंदिर और पूरब मोहाल स्थित सातो शीतला माता मंदिर, दंडईत बाबा मंदिर परिसर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर परिसर में साफ-सफाई के साथ ही सजावट का काम चल रहा है। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय के समीप संकटमोचन मंदिर और रामजानकी मंदिर के रंग रोगन का काम चल रहा है।
नवरात्र मेला में गाइडलाइन का होगा पालन
डाला। वैष्णो देवी मंदिर की देख रेख कर रही अग्रवाल धर्मार्थ समिति डाला के सचिव कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि वासंतिक नवरात्र को लेकर मंदिर की सजावट विद्युत झालरों से कराई जा रही है। प्रशासन की तरफ से नवरात्र मेला को लेकर अभी कोई गाइडलाइन नहीं है। प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करते हुए दर्शनार्थियों को मंदिर में दर्शन पूजन कराया जाएगा। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था की गई है। सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर बाद तीन बजे से साढ़े आठ बजे तक मंदिर खुलता है। दोपहर में एक बजे से तीन बजे तक मंदिर बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें