फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट : उद्घाटन मुकाबले में आपरेशन ए की टीम विजयी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंडालको रेणुसागर पावर डिविजन आवासीय परिसर के आदित्य बिड़ला इंटर कालेज मैदान पर रेनूपावर स्टाफ क्लब के तत्वावधान में रेणुसागर प्रीमियम लीग नाइट क्रिकेट का भव्य आगाज किया गया। उद्घाटन मुकाबले में आपरेशन ए की टीम ने सीएचएम की टीम को छह विकेट से करारी मात दी।
विज्ञापन

लीग का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिंडालको के सीओओ एन नागेश ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर आपरेशन ए की टीम ने क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व वाली सीएचएम की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 71 रन बनाये। मिथिलेश सिंह ने 39 रन की तेजतर्रार पाली खेली। कप्तान निशांत सिंह के नेतृत्व में लक्ष्य का पीछा करने उतरी आपरेशन ए की टीम ने 9वें ओवर में ही महज चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। दीपेश श्रीवास्तव ने 23 व अजित सिंह ने 22 रन बनाये। क्लस्टर एचआर हेड जसबीर सिंह, रेणुपावर के अध्यक्ष ऊर्जा केपी यादव, महान के हेड सैंथिल नाथ, सीएस सिंह, शैलेश विक्रम सिंह आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कमेंटरी दारा सिंह ने की। आयोजन में गोपाल मुखर्जी ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें