फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशन पर बैठे प्रधान बेहोश, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे अनशन के दौरान विहोश फुलवार गांव के ग्राम प्रधान दिन - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के फुलवार गांव में घघिया बंधी के पुनरोद्धार की मांग को लेकर धरना दे रहे ग्राम प्रधान दिनेश कुमार यादव अचेत होकर गिर पड़े। धरनास्थल पर बृहस्पतिवार को प्रधान के बेसुध होते ही अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने ग्राम प्रधान को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. विनोद कुमार सिंह के मुताबिक उनकी हालत कमजोरी व ठंड के कारण बिगड़ी है।
विज्ञापन

उधर ग्राम प्रधान के अचेत होने की खबर मिलते ही सपा के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे और कहा कि बांध का पुनरोद्धार ना किया जाना शासन-प्रशासन की नाकामी है। पिछले चार दिनों से घघिया बांध पर टेंट तंबू लगाकर ग्रामीण बांध के पुनरोद्धार के लिए भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अगुवाई ग्राम प्रधान कर रहे हैं और वे भूख हड़ताल पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर एकाएक ग्राम प्रधान चक्कर खाकर गिर पड़े और उनकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल में उपचार के दौरान ग्राम प्रधान ने कहा कि बांध निर्माण के लिए हमारा अनशन जारी रहेगा। अस्पताल में उमेश कुमार, योगेंद्र यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पतरिहा बुंदेल चौबे, कलामुद्दीन सिद्दीकी, गौस मो. खान, दीपक जौहरी ने ग्राम प्रधान का हाल लिया। अनशन के समर्थन में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं ग्राम प्रधान की हालात बिगड़ने की खबर सुन मौके पर पहुंचे पूर्व मंत्री विजय सिंह गोंड ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों व गरीबों की हित की सरकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें