फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनपरा परियोजना की दूसरी इकाई से बिजली उत्पादन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। तकनीकी खराबी के चलते शुक्रवार की सुबह अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट की दूसरी इकाई से बिजली उत्पादन ठप हो गया। ओवरहालिंग के चलते पहली इकाई पहले से ही बंद है। ऐसे में परियोजना के उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधन के अनुसार शुक्रवार सुबह ब्वायलर ट्यूब लीकेज होने के कारण अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट की दूसरी इकाई से विद्युत उत्पादन ठप हो गया। इस इकाई का अनुरक्षण प्रारंभ हो गया है। शनिवार रात तक इस इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू होनेे की संभावना है। इससे पूर्व डेढ़ माह के वृहद ओवरहालिंग के लिए परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई को भी बंद कर दिया गया है। गत वर्ष नवंबर माह में टरबाइन जनरेटर में आग लग जाने के कारण 500 मेगावाट की सातवीं इकाई पहले से ही बंद चल रही है। एक साथ 920 मेगावाट क्षमता की तीन-तीन इकाईयों से उत्पादन ठप हो जाने के कारण परियोजना के उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को अनपरा ए से 115, बी की दोनों इकाईयों से 910 तथा डी परियोजना की छठीं इकाई से 481 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा रहा था। इस प्रकार परियोजना की स्थापित क्षमता 2630 मेगावाट की जगह महज 1506 मेगावाट विद्युत का उत्पादन किया जा रहा था। इस दौरान प्रदेश में बिजली की मांग 8269 मेगावाट बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें